फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में माउंटेरिंग रोप के जरिए हो रही मंदाकिनी नदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में रुक-रुककर हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान पर बह रहा है। यहां डूबे अस्थायी पुल के कारण दूसरी तरफ फंसे मजदूरों व साधु-संतुओं को जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए निम की ओर से माउंटेरिंग रोप तैयार किया गया है। प्रशासन की ओर से अन्य वैकल्पिक पैदल मार्ग के निर्माण की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी मंदाकिनी, सरस्वती, दुग्ध व मधु गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर है। मंदाकिनी नदी पर अस्थायी पुल डूबा हुआ है। यहां पर निम की ओर से नदी को पार करने के लिए माउंटेरिंग रोप तैयार किया गया है, जिसकी मदद से दूसरी तरफ रह रहे 300 मजदूरों व 30 साधु-संतों को राशन व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है। हवलदार मनोज सेमवाल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर नदी किनारे व अस्थायी पुलों पर आवाजाही को रोका गया है। धाम में तैनात उप जिलाधिकारी विनोद कुमार व सेक्टर मजिस्ट्रेट विजयपाल सिंह नेगी और चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि केदारनाथ में स्थिति सामान्य है। मंदाकिनी नदी को पार करने के लिए वैकल्पिक रास्ता व पुल का निर्माण किया जाएगा। दूसरी तरफ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई जगहों पर पानी रिसने से फिसलन बढ़ गई है। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को पड़ावों व संवेदनशील स्थानों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में भी अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान पर बह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें