फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन हादसे में तीन घायल, एक को किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। गुप्तकाशी-गढुतरा मोटर मार्ग पर एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी को गुप्तकाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरएस रौतेला ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब सात बजे गुप्तकाशी से गढ़तरा के लिए रवाना हुई एक मैक्स जीआईसी के समीप अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में यशवंत सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला और टीकाराम गोस्वामी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को तत्काल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बीपी शुक्ला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें