फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम पर बहा 32 वर्षीय युवक, खोजबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर बहे 32 वर्षीय युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं लग पाया है। डीडीआरएफ की टीम द्वारा संगम से जवाड़ी बाईपास तक खोजबीन की गई है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम 6.30 बजे जिला मुख्यालय के समीप कालापौड़ निवासी रोशन (32) संगम पर गया हुआ था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह मंदाकिनी नदी में गिरकर तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। डीडीआरएफ टीम प्रभारी भगवान सिंह रौथाण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची रेस्क्यू दल ने घटनास्थल से नदी के दोनों तरफ खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। बुधवार को टीम द्वारा ड्रोन कैमरा की मदद से संगम से जवाड़ी बाईपास तक युवक की खोजबीन की गई। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ व श्रीनगर से जल पुलिस के गोताखोर भी बुलाए जा रहे हैं। नौ दिनों में नदी में बहने की यह दूसरी घटना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें