फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में पहली बार हुआ गुर्दा का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में पहली बार गुर्दे का आपरेशन किया गया, जोकि सफल रहा। यहां तैनात सर्जन डा. केसी शर्मा ने 56 वर्षीय महिला के गुर्दे का सफल ऑपरेशन किया। महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

कुरछोला गांव निवासी देवकी देवी लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा श्रीनगर, देहरादून सहित अन्य जगहों पर डाक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। करीब तीन दिन पूर्व महिला जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां सर्जन डा. शर्मा ने महिला की जांच की, तो पाया कि गुर्दा अपनी जगह से बाहर निकला हुआ है और स्थिति काफी खराब है। उन्होंने महिला की सभी जरूरी जांच कराई। शुक्रवार को महिला का ऑपरेशन किया गया जोकि सफल रहा। इस दौरान बतौर निश्चेतक मौजूद मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. डीसी सेमवाल ने बताया कि यह ऑपरेशन काफी जटिल था। जिला अस्पताल में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है, जो पौने दो घंटे में पूरा हुआ। इधर, डा. शर्मा ने बताया कि गुर्दा का ऑपरेशन आसान नहीं होता है। महिला के मामले में स्थिति काफी विकट थी। गुर्दा अपने स्थान से बाहर निकला हुआ था। ऑपरेशन नहीं होता तो संक्रमण फैलने का खतरा बन रहा था, जिससे कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें