अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ ब्लॉक के कई गांवों में खुरपका व अन्य बीमारी से सैकड़ों मवेशी बीमार पड़े हैं। साथ ही पिछले एक सप्ताह में 30 से अधिक मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। पशुपालकों ने पशुपालन विभाग से गांवों में चिकित्सकीय दल भेजकर बीमार पशुओं का इलाज करने की मांग की है।
ऊखीमठ ब्लॉक के खुमेरा, मक्कू, पाब-जगपुड़ा गांवों में इन दिनों मवेशियों में खुरपका व अन्य अज्ञात बीमारी का प्रकोप बना है। एक तरफ जहां पालतू पशुओं, विशेषकर गोवंश के खुर पकने से वह बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष वियजपाल सिंह नेगी का कहना है कि खुरपका व अज्ञात बीमार से एक सप्ताह में प्रभावित गांवों में कई 10 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। इधर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्वाड़, पीड़ा सहित अन्य गांवों में भी पालतू मवेशी खुरपका रोग से पीड़ित हैं। राकेश मोहन बिष्ट ने बताया कि पीड़ा में खुरपका व बुखार से 20 बकरियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने पशुपालन विभाग से क्षेत्र में टीम भेजकर पीड़ित पशुओं के इलाज की मांग की है। इधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आशीष रावत ने बताया कि प्रभावित गांवों के बारे में जानकारी मांगी गई है। साथ ही चिकित्सकीय दल भेजे जा रहे हैं।