फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 विभाग तैयार करेंगे गांव के विकास की योजना

Thu, 11 Feb 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम प्रधान घनश्याम लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहायक खंड विकास अधिकारी त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि सारी गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। गांव के चहुंमुखी विकास के लिए सभी विभाग यहां काम करेंगे। बैठक में कृषि, उद्यान, ग्राम्या, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलसंस्थान, लोनिवि सहित 22 विभागों के लिए कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार किए गए। ये प्रस्ताव जल्द ही विभागाध्यक्षों कों सौंपे जांएगे। इसके आधार पर ही विभागीय स्तर से गांव में अलग-अलग योजनाओं पर काम किए जाएंगे। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श गांव में होने वाले विकास कार्यों की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर वीडीओ धनपाल सिंह नेगी और अनुसूया प्रसाद गौड ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के साथ ऋण संबंधी जानकारी ग्रामीणों को दी। बैठक में गांव को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे गए। इस मौके पर विजय सिंह बिष्ट, कुलदीप भंडारी, दिलवर सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, राम चंद्र सिंह भट्ट, रोशनी नौटियाल, कुसुम देवी, संगीता देवी, लखपत सिंह नेगी, मंजू देवी, नर्मदा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें