फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ रचनात्मक कार्यो में भी प्रतिभाग करें बच्चे: रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के राजकीय इंटर कालेज नारायणकोटी के वार्षिकोत्सव में लोक गाथाओं पर आधारित जीतू बगड्वाल नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण रही। इस मौके पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा, खेल, विज्ञान और सामाजिक कार्यों में उत्साह के साथ प्रतिभाग करने की अपीली की। कहा कि आधुनिक युग में पठन-पाठन के साथ रचनात्मक कार्यों में भी प्रतिभाग जरूरी है। प्रधानाचार्य डीएस खत्री ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक व अन्य विद्यालय गतिविधियों के बारे में बताया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति ने कक्षा-कक्षों के निर्माण की मांग का प्रस्ताव विधायक को सौंपा। इस मौके पर विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। समारोह में छात्र-छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना से शुरू कार्यक्रमों में स्थानीय वाद्य यंत्रों की थाप व पारंपरिक गायन के साथ जीतू बगडवाल नृत्य नाटिका का मंचन विशेष रहा। अरुण पुरोहित के संचालन में हुए समारोह में ग्राम प्रधान जमुना देवी, भोपाल सिंह बिष्ट, उदय सिंह रावत, गोपालदत्त सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, कुंवर लाल, लखपत पुंडीर, डीएस पुजारी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें