फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरमोला में पांडव नृत्य देखने को उमड़े रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के भरदार क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरमोला में आयोजित पांडव नृत्य में 8 नवंबर से पांडव अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करेंगे। पांडव लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है।
विज्ञापन

बीते 31 अक्तूबर को एकादशी के दिन से दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू हो गया था। इधर, रविवार को पांडव नृत्य समिति, ग्रामीणों व पुरोहितों की मौजूदगी में बाणों को बाहर निकालने व अन्य पारंपरिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त निकाला गया, जो पंचांग गणना के आधार पर 8 नवंबर तय हुआ। तय तिथि से गांव में पांडव नृत्य का विधि-विधान के साथ शुभारंभ होगा। पांडव लीला के अंतर्गत 22 नवंबर को नौगरी कौथिग के तहत पांडव गांव का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। 23 नवंबर को सिरोगा होगा। जबकि दुर्योधन वध के साथ 24 नवंबर को पांडव नृत्य का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार, कीर्तिराम डिमरी, विक्रम पंवार, राजेंद्र कप्रवाण, रविंद्र पंवार, रमेश पंवार, शिवराज सिंह, विजय सिंह ने क्षेत्रीय जनता से आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें