रुद्रप्रयाग। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद भट्ट की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या पर रुद्रप्रयाग में पार्टी युवा मोर्चा ने रोष जताते हुए पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला फूंका। भाजपाइयों का कहना था कि सीमा पार से पाकिस्तान आए दिन गोला-बारूद से बेकसूर भारतीयों को निशाना बनाकर भारत के सब्र की परीक्षा ले रहा है। पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट व विकास डिमरी, उपाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ थपलियाल, दीपक सिलोड़ी, रमेश भट्ट, आशीष गैरोला, मंडल अध्यक्ष प्रवीन सेमवाल, विनीत दरमोड़ा, अनिल कोठियाल, अनिल जाखी, जगमोहन रावत, दीपक नौटियाल आदि थे। ब्यूरो