पंतनगर। सड़क हादसे में 15 दिन पहले घायल हुए पंतनगर विवि के कर्मी गोविंद सिंह यादव (52) पुत्र किशन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पंतनगर श्मशान घाट में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
बठेढ़ जिला लातेहार (झारखंड) निवासी गोविंद पंतनगर विवि के निर्माण खंड में काम करते थे। बीती 28 फरवरी को नगला गोलगेट पर एक वाहन की टक्कर मार से वह घायल हो गए थे। उनका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।