रुद्रपुर। अखिल भारतीय यूथ एवं जूनियर ड्रॉप रोबाल प्रतियोगिता इस बार सूरजमल कॉलेज किच्छा में आयोजित होगी। 31 मार्च से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में करीब 20 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। ड्रॉप रोबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। प्रतियोगिता में बालक-बालिका दोनों वर्गों में टीमें प्रतिभाग करेंगी।