फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से हो रही बरसात से रुद्रप्रयाग जनपद में जनजीवन प्रभावित-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सहित अन्य संपर्क मोटर मार्ग व्यापक रूप से प्रभावित हो गए हैं। गांवों में पैदल मार्गों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

शनिवार रातभर बारिश के बाद रविवार को भी दिनभर रुक-रुककर हल्की व मध्यम बारिश होती रही। बरसात से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग डोलिया मंदिर के सामने पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण बार-बार बंद होता रहा। यहां पर हाईवे अति संवेदनशील हो गया है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लीसा फैक्ट्री के समीप, बांसवाड़ा, कुंड, सौड़ी व अंधेरगढ़ी में भी भूस्खलन जोन सक्रिय हैं, जिससे यातायात बार-बार बाधित होता रहा। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग शिवानंदी के पास मलबा आने से कुछ देर बंद रहा। दूसरी तरफ कोटी बैंड-बड़मा-धरियांज, रैंतोली-जसोली, गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-जाल चौमासी, जाबरी-जयकंडी और ऊखीमठ-मनसूना-जुगासू-राऊलेंक मोटर मार्ग अब भी अवरुद्ध पड़े हैं। इन सड़कों के बंद होने से कालीमठ घाटी के 13, मद्महेश्वर घाटी 10 से अधिक और धनपुर पट्टी के 6 गांवों का गुप्तकाशी, ऊखीमठ और रुद्रप्रयाग से संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीणों को जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए मीलों पैदल नापना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें