फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल गांव को जोडने वाली ट्राली का पिलर खतरे की जद में-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा से प्रभावित केदारघाटी के रेल गांव के ग्रामीण पांच वर्ष से ट्राली के सहारे आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन अब, ट्राली भी खतरे की जद में आ गई है। मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर जहां ट्राली खड़ी रहती है, वहां भारी भूधंसाव हो रहा है, जिससे खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी पर रेल गांव को जोड़ने वाला झूला पुल बह गया था। तब, से ग्रामीण ट्राली के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे भूकटाव हो रहा है। ऐसे में ट्राली भी खतरे की जद में आ गई है। गांव की तरफ वाले हिस्से में जहां पर ट्राली का तार बांधने के लिए पिलर लगाया गया है, उसके ठीक नीचे भूकटाव हो रहा है। बारिश इसी तरह रही तो पिलर कभी भी नदी में बह सकता है। इन हालात में गांव के 15 परिवारों का गौरीकुंड हाईवे और फाटा बाजार से संपर्क कट जाएगा और वह गांव में ही कैद होकर रह जाएंगे। ग्रामीण देवेंद्र सिंह तिंदोरी, कलम सिंह चौहान आदि का कहना है कि आपदा के बाद से स्थायी पुल निर्माण की मांग होती आ रही है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। अब, हालात फिर आपदा जैसे हो गए हैं। इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि रेल गांव के बारे में तहसील ऊखीमठ से पूरी जानकारी मांगी गई है। ग्रामीणों की आवाजाही निरंतर बनी रहे, इसके लिए जल्द पुख्ता इंतजाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें