रुद्रप्रयाग। सेवास्तंभ ने प्रदेश में विभागों में रिक्त पड़े पदों को बैकलॉग से भरने और अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम में संशोधन व पदोन्नति में आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग की। कहा गया यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
बलदेव सिंह टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दलित के प्रति उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति में आय प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने, पर्वतीय क्षेत्रों में चकबंदी व्यवस्था को लागू न करने, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के शिक्षकों की तैनाती की बात कही। उन्होंने विभागीय स्तर पर रिक्त पदों व नई नियुक्तियों के लिए जारी होने वाली विज्ञप्तियों में आरक्षण के आधार पर सीटें निर्धारित करने की मांग की। बैठक में आरके टम्टा, केएल आगरी, महेश चंद्र बुरियाल, बीएल आर्य, आरएल आर्य, कमला पटेल, स्नेहलता कोहली, सुरेंद्र मौर्य, सुरेश बैरवाण, कमल लाल, महेंद्र आर्य, डीएल कोहली, विजयपाल और बीरपाल आदि मौजूद थे।