रुद्रप्रयाग। भाजपा नगर मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नए पदाधिकारियों में राजेश सेमवाल, संगीता कप्रवाण, अजय पंवार, दयाल सिंह, कुंवर, अब्दुल रहीम व प्रेम भारती को उपाध्यक्ष, दिनेश बिष्ट व पुनीत डुडेजा को महामंत्री, हरीश कप्रवाण, नानक कोहली, नरेंद्र भंडारी, अशोक नौटियाल, सुंदरमणी गोस्वामी को मंत्री चुना गया। इसके अलावा प्रवीण सिंधवाल को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भारत सिंह बिष्ट को किसान मोर्चा अध्यक्ष, विनोद कुमार को अनुजाति मोर्चा अध्यक्ष, अरविंद सेमवाल को सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और नरेंद्र गिरी को ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने आगामी निकाय चुनाव व अगले वर्ष होने वाले लोस चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, महेश ड्यूंडी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, सरस्वती त्रिवेदी, सुशीला बिष्ट, अरुण कप्रवाण, शालिनी, माहेश्वर प्रसाद, जसपाल भारती आदि मौजूद थे। ब्यूरो