फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जन अधिकार मंच ने जिला चिकित्सालय से गंभीर हालत में रेफर की गई गर्भवती आशा देवी की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मंच के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने जल्द मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहित डिमरी के नेतृत्व में डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गर्भवती की मौत की जिम्मेदारी जिला चिकित्सालय की सीनियर गाइनोकोलॉजिस्ट की है। मजिस्ट्रेटी जांच में भी संबंधित डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। सीनियर डाक्टर के कारण ही गर्भवती की मौत हुई है। इस पर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रकरण में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उच्च स्तरीय जांच के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, अधिवक्ता केपी ढौडियाल, प्यार सिंह नेगी, अशोक चौधरी, बुद्धिबल्लभ ममगाईं, केशव नौटियाल, कुलदीप राणा, अशोक बुटोला, तरुण पंवार, मंगल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें