फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर खाट गांव के नीचे डबल लेन कटिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। ऑल वेदर रोड परियोजना में चौड़ीकरण कार्य के चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग खाट गांव के समीप दिनभर बंद रहा। कार्यदायी संस्था की ओर से ब्लास्ट कर मशीनों से कटिंग की जा रही है। 25 अप्रैल तक इस हिस्से पर नियमित यातायात शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए एनएच निर्माण खंड और कार्यदायी संस्था ने गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन जोन खाट गांव के नीचे सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार से यहां मशीनों की मदद से मिट्टी का कटान किया जा रहा है, जबकि कठोर चट्टान को ब्लास्ट से खत्म किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सोमवार तड़के से ही हाईवे पर यातायात बंद है। रुद्रप्रयाग से केदारघाटी के लिए संचालित होने वाले वाहन खाट गांव तक ही संचालित हो रहे हैं। वहीं, गौरीकुंड, सोनप्रयाग से वाहनों की आवाजाही फाटा बाजार तक हो रही है। हाईवे बंद होने से दो तरफा वाहनों की लंबी लाइन लगी रही, जिस कारण कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही केदारनाथ जाने वाले तीर्थ पुरोहितों व व्यापारियों को भी दिनभर इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों को कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ी। एनएच के ईई प्रवीन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में इस प्रभावित क्षेत्र का वृहद निरीक्षण करने के बाद ही सर्व सम्मति ये यह निर्णय लिया गया कि भू-धंसाव प्रभावित हिस्से पर डबल लेन कटिंग कर दी जाए। सोमवार रात और मंगलवार दोपहर तक कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें