फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बचत बैंक को ऑन लाइन जोडने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत उतरसू के ग्रामीणों ने ग्रामीण बचत केंद्र बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति को ऑनलाइन बैंकिंग सेवा से जोड़ने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बडमा पट्टी के ग्राम पंचायत उतरसू में संचालित ग्रामीण बचत केंद्र में आए दिन इंटरनेट कनेक्टिविटी गायब होने से ग्रामीणों के बैंक संबंधित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस बैंक पर बड़मा क्षेत्र निर्भर है, लेकिन कनेक्टिविटी न होने से दिक्कतें हो रही हैं। पेंशन लेने वाले पेंशनरों की पेंशन ऑनलाइन कर दी गई है, लेकिन ग्रामीण बचत बैंक में सीवीएस की सुविधा नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग और अस्वस्थ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धरना देने वालों में कुंवर सिंह, मनवर, अवतार सिंह, बच्चू लाल, मुखारी देवी, नरेंद्र सिंह, छोटी देवी और रणजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें