फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को मिला उत्सव-2018 सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। उत्सव ग्रुप के तीन दिवसीय स्थापना दिवस के अंतिम दिन चक्रव्यूह लीला का गढ़वाली में मंचन किया गया। इस दौरान कौरवों द्वारा छल से वीर अभिमन्यु का वध करने के दृश्य ने सभी की आंखें भिगो दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी ऊखीमठ के परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीएम घिल्डियाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्सव ग्रुप अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सभी जनपद व गांवों की अपनी एक अलग पौराणिक संस्कृति और रीति-रीवाज है, जो विशेष है। इनके संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए हम सभी को कार्य करना होगा। इस दौरान जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और धाद संस्था के विजय जुयाल को उत्सव सम्मान-2018 से सम्मानित किया गया। रंगकर्मी डा. राकेश भट्ट ने उत्सव ग्रुप के क्रियाकलापों के बारे में बताते हुए सफल आयोजन में मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इसके उपरांत ग्रुप के कलाकारों द्वारा महाभारत पर आधारित चक्रव्यूह लीला का गढ़वाली में मंचन किया गया। इससे पूर्व समारोह की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक संस्कृति के नाम रही। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर गीत व नृत्य पर आधारित दुप्रदा की लाज व बोल बबरीक बोल नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक को देखने के लिए देर रात्रि तक पांडाल में दर्शक डटे रहे। मौके पर लखपत सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रेमा बत्र्वाल, सुनीता भट्ट, उपासना सेमवाल, नवीन मैठाणी, कविता भट्ट, चंडी प्रसाद भट्ट, घनानंद मैठाणी, शिव सिंह रावत, कुलदीप नेगी व कुबजा धरम्वाणब मौजूद थे। समारोह में दूरस्थ गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें