रुद्रप्रयाग। देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया भी किया गया।
मंगलवार को प्रात: 7:45 बजे गुलाबराय मैदान में सरदार पटेल और स्व. गांधी के चित्रों पर विधायक भरत सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, डीएम मंगेश घिडिल्याल, सीडीओ डीआर जोशी, डीएफओ राजीव धीमान, एसपी पीएन मीणा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर गुलाबराय मैदान से नगर पालिका परिसर तक रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उधर गुप्तकाशी में नारायणकोटी से डा. जैक्सवीन स्कूल तक 3 किमी रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। इस दौड़ में सेवा इंटरनेशनल के निदेशक अभिषेक, संयोजक विजय रावत, देवेंद्र खत्री, प्रह्लाद पुष्पवाण, कुलदीप चौहान, लखपत राणा, मनोज बेंजवाल आदि शामिल हुए। उधर, ब्लाक मुख्यालय अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ सहित जनपद के सभी सरकारी व निजि शिक्षण संस्थाओं में भी रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। ब्यूरो