रुद्रप्रयाग। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन करते हुए दोनों नेताओं के देश के विकास में योगदान पर चर्चा की गई। इस मौके पर केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पीसीसी सदस्य प्रदीप बगवाड़ी, कुब्जा धर्मवाण, वीरपाल रावत, राय सिंह, लक्ष्मण सिंह रावत, हरीश गुसांई, माधो सिंह, गोकुल सिंह, खुशाल सिंह, लक्ष्मी नेगी, महावीर पंवार, देवेंद्र झिक्वांण, अंकुर खन्ना आदि मौजूद थे। ब्यूरो