फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांदी-बाड़व मल्ला मोटर मार्ग पर टूटा स्कबर दे रहा हादसों को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के दर्जनभर से अधिक गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने वाला कांदी-बाड़व मल्ला मोटरमार्ग हादसों को न्योता दे रहा है। स्कपर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मार्ग पर जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व विभागीय अधिकारियों से मार्ग का निरीक्षण कर त्वरित मरम्मत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्यूंजा घाटी के कर्णसिल्ली, जाबरी, कांदी, बाड़व बिचला व मल्ला, खाल्यु, किरझाणी व मोहनखाल गांव को जोड़ने वाला कांदी-बाड़व मल्ला मोटरमार्ग बदहाल हो चुका है। मार्ग का जाबरी से बाड़व मल्ला तक 8 किमी हिस्सा पीएमजीएसवाई व शेष चार किमी लोनिवि ऊखीमठ के अधीन है, लेकिन छह माह पूर्व बिछाया डामर जगह-जगह उखड़ गया है। जबकि सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं, बाडव के समीप मार्ग के दोनों तरफ से टूटा स्कपर कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। बरसात में जगह-जगह पर गिरे मलबे से स्थिति और भी भयावह बनी हुई है। ग्राम प्रधान विजय लाल, प्रेम सिंह नेगी, शत्रुघन सिंह नेगी, प्रदीप चमोला, पूर्व प्रधान भावना नेगी आदि का कहना है कि मार्ग की बदहाली के बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। कहा, कि अगर मार्ग को जल्द मार्ग दुरुस्त नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इधर पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बरसात से मार्ग को जो क्षति पहुंची है, उसकी मरम्मत की जा रही है। साथ ही जहां पर डामर उखड़ा है, वहां पर पेचवर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें