फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तकाशी अस्पताल में महिला चिकित्सक की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के गांवों की महिलाओं को इलाज के लिए अब सीएचसी अगस्त्यमुनि व जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी में स्वास्थ्य विभाग ने महिला चिकित्सक की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

60 के दशक में गुप्तकाशी में अस्पताल की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य केदारघाटी के गांवों को प्राथमिक स्वास्थ्य लाभ देना था। जून 2013 की आपदा के बाद राहत व बचाव केंद्र के रूप में भी स्वास्थ्य केंद्र का बेहतर उपयोग किया गया था। इसे देखते हुए तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। यहां तक कि डॉक्टरों की तैनाती भी नहीं की गई, जिससे यहां के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए भी रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ रही थी। लेकिन अब शासन व विभागीय स्तर पर यहां दो माह पूर्व डॉक्टर की तैनाती की गई है। पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, प्रधान मदन अग्रवाल, पूर्व प्रधान राय सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत आदि का कहना कि अब जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। इधर, सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में अन्य जरूरी सुविधाओं को भी जल्द मुहैया करा दिया जाएगा। यात्रा मार्ग से जुड़े अस्पतालों में प्राथमिकता के तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें