फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय में 24 बच्चों के चयन से शिक्षक संघ गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में अगस्त्यमुनि की उप खंड शिक्षाधिकारी की कार्यशैली पर रोष जताया गया। कहा गया कि संबंधित अधिकारी की ओर से शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक स्तर पर शिक्षा सुधार के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल के प्रयासों की सराहना की गई। कहा गया कि कि उनकी अभिनव पहल का ही परिणाम है कि इस वर्ष जिले से 24 छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए हैं। कहा कि सभी अधिकारियों को एक-एक स्कूल की जिम्मेदारी से यह सफलता मिली है। इस मौके पर सभी शाखा पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण की मांग की। साथ ही फार्म-16, स्थानांतरण अधिनियम, मीड-डे-मील सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्रिलोक रावत, रणवीर सिंधवाल, रजनी भल्ला, ललित मोहन काला, विपिन त्रिपाठी, प्रदीप पुजारी, विजय सिंह, जगदीश बर्तवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें