गुप्तकाशी। शिक्षाविद्/आचार्य घनानंद मैठाणी को वर्ष 2017 के महाकवि कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया है। कविल्ठा में तीन दिवसीय समारोह के समापन पर अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे साहित्य विद्वानों ने महाकवि के काव्य ग्रंथों पर चर्चा की।
कालिदास जन्म भू-स्मारक समिति की ओर से आयोजित कालिदास समारोह के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ डीआर जोशी ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मौके पर समिति की ओर से 2017 के लिए संस्कृत विद्वान आचार्य घनानंद मैठाणी को महाकवि कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय मंडल (गोपेश्वर) के प्राचार्य डा. ओम प्रकाश डिमरी, भगवती प्रसाद, आरसी भट्ट, स्वयंवर प्रसाद सेमवाल, लखपत राणा ने महाकवि की रचनाओं का पाठ किया। वहीं, डा. डिमरी ने शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर संस्कृति विभाग के सहयोग से गढ़ श्रेष्ठ लोक कला मंच पौड़ी के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर आचार्य चक्रधर बहुगुणा, प्रणव बहुगुणा, बीरेंद्र सिंह रारवत, पूर्व अध्यक्ष एनएस रावत, सुरेशानंद गौड़, एमएस चौहान, दिलवर सिंह, बलवंत सिंह, मुकंदी सिंह सत्कारी, कुंवरी देवी समेत कालीमठ घाटी के जनप्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे। ब्यूरो