फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कहा, कि लंबित प्रकरणों पर विभाग तत्परता से कार्य करें, जिससे लोगों में विश्वास बना रहे। इस मौके पर 31 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम घिल्डियाल ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंच रहे फरियादियों की समस्याओं पर अधिकारी गंभीर हो। थपलगांव के ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग पर डीएम ने डीपीआरओ को प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर स्थित रुद्रा पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ रही दिव्यांशी के इलाज के लिए शिक्षक/शिक्षिकाओं ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। इस संबंध में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को आरबीएसके के तहत छात्रा को उपचार कराने को कहा। ग्राम पंचायत सारी-चमसिल में हो रहे अवैध खनन से आवासीय भवनों को खतरे की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए। इस मोके पर सीडीओ डीआर जोशी, तहसीलदार शालिनी मौय, सीएओ आपीएस रावत, सीवीओ डा. रमेश नितवाल, समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें