फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर की शैक्षिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिक्षाविदों ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा अन्य क्रियाकलापों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में आदर्श राजकीय इंटरमीडिएट कालेज ऊखीमठ के प्रधानाचार्य मनबर सिंह रावत, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमादत्त मैठाणी, पीएस नेगी व एसएमसी कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रुप से विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल ने सबसे पहले प्रार्थना सभा में पहुंचकर राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान व प्रार्थना में शिकरत करते हुए बच्चों की गणवेश का निरीक्षण किया। इसके बाद निरीक्षण दल के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हुए सवाल-जवाब किए। इसके उपरांत शिक्षक/शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सहित वित्तीय दस्तावेजों का जायजा लेते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक भी की गई। इस मौके पर मनोज कुकरेती, गिरिजा शंकर भट्ट, गणेश प्रसाद त्रिवेदी, कुंवर सिंह रावत, हेमलता नौटियाल, ऊषा भट्ट, विनोद सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें