रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में 204 श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को दर्शन किए। धाम में दोपहर बाद 4 बजे तक मौसम सुहावना रहा, लेकिन बाद में हल्की बारिश के साथ क्षेत्र में कोहरा छाने लगा। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। ब्यूरो