फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को संस्कारवान बनाने में प्राथमिक विद्यालय अहम: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने केदारघाटी व उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साक्षात दर्शन कराए। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए विधायक मनोज रावत ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में प्राथमिक स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति जागरूक होना होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ सही मार्गदर्शन भी दें। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि नई पीढ़ी को जिम्मेदार व कर्तव्यनिष्ठ बनाना होगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रंजना कठैत, प्रबंधक राधा राणा व उप शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए गाडियूं मां कु बुरांश, मेरा देश रंगीला, नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं, ठंडो रे ठंडो, जय बदरी-केदारनाथ, बाबा केदार तेरी जय हो, स्याली बंपाली आदि लोक गीतों की नृत्य के साथ शानदार प्रस्तुतियां दी। तनिष्क राणा ने भाषण दिया। जितेंद्र के संचालन में हुए समारोह में व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, बसंती रावत, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, आचार्य हर्ष जमलोकी, महावीर सिंह नेगी, खुशाल सिंह नेगी, जय सिंह चौहान, गोपाल शाह, लक्ष्मण सिंह नेगी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें