गुप्तकाशी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग और खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से राइंका फाटा में जनजागरुकता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और स्वरोजगार की जानकारी दी गई।
शिविर में खादी ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक कुंज बिहारी ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी ने विकास विभाग सहित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की जानकारी दी। लीड बैंक प्रबंधक एसएस तोमर ने बैंकिंग व वित्तीय साक्षरता और संस्थान के निदेशक दिनेश चंद्र नेगी ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया। इस अवसर पर सहायक निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग के राकेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी खादी ग्रामोद्योग आयोग, देवेंद्र दत्त जमलोकी समेत ग्राम पंचायत मैखण्डा, जामु, खाट, खडिया व फाटा के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्तवाल ने किया।