फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केन्द्र दे रहा युवाओं को नि:शुल्क कम्प्युटर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि: नेहरू युवा केंद्र की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगस्त्यमुनि ब्लाक के भीरी में खुले कंप्यूटर सेंटर में करीब 25 छात्र-छात्राएं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ ही हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट का तीन माह का कोर्स कराया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र का लक्ष्य जिले के तीनों ब्लाकों में ग्रामीण परिवेश के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा मुहैया करवाना है। जल्द ही जखोली और उखीमठ में भी कंप्यूटर सेंटर खोले जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेविका निशा बासकड़ी ने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर गिरीश चौहान, रफीक अहमद, विनोद सिंह, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें