फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ डीएस राणा का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारी दरवान सिंह राणा का जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले वर्ष से बीमार थे। उनकी छाती और लीवर में संक्रमण हो गया था। सोमवार को हरिद्वार में गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई। इधर, ईओ के निधन पर पालिका परिसर सहित नगर पंचायत ऊखीमठ व अगस्त्यमुनि में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

उनके निधन पर डीएम, एडीएम, एसपी, एसडीएम सदर सहित पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश नौटियाल, देवेंद्र झिंक्वाण, रेखा सेमवाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक खत्री, ऊखीमठ नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, ईओ धर्मानंद शर्मा, ईओ हरेंद्र चौहान आदि ने दुख जताया। पालिका परिसर रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत अगस्त्ममुनि, ऊखीमठ और तिलवाड़ा में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें