फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला गांव में 18 वर्ष बाद पांडव नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम पंचायत नाला व तुलंगा में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम है। लंबे अंतराल बाद हो रहे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नाला के ललिता माई मंदिर परिसर में 18 वर्ष बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा बड़े उत्साह के साथ अनुष्ठान में शिरकत की जा रही है। नाला के प्रधान वीरेंद्र असवाल ने बताया कि लंबे अंतराल बाद शुरू हुए पांडव नृत्य में लोग बढ़चढ़कर शिरकत कर रहे थे। दूसरी ओर ग्राम पंचायत तुलंगा में पांच वर्ष बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पांडव नृत्य देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गांव के प्रवासी भी अपने गांव पहुंचकर पांडव नृत्य का आनंद ले रहे है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कलम सिंह राणा व वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता कलम सिंह नेगी ने बताया कि पांडव नृत्य के तहत 23 दिसंबर को चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। जबकि 28 दिसंबर को पांडवों की केदार यात्रा के साथ अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। उन्होंने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पांडव नृत्य में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें