रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शुक्रवार को अगस्त्यमुनि ब्लाक के बाल विकास विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां दो कर्मचारी बिना प्रार्थना पत्र के अवकाश पर पाए गए, जिनका डीएम ने स्पष्टीकरण लिया। उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी को दोनों कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की स्थिति में उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं।