रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने आजीविका संवर्धन की बैठक में सात गैरसरकारी संस्थाओं की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ को संबंधित संस्थाओं से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी एनजीओ का ऑडिट कराया जाएगा। गैर जिम्मेदार संस्था को किसी भी प्रकार का कार्य नहीं दिया जाएगा।
विकास भवन में शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम ने सभी एनजीओ को ईमानदारी के साथ कार्य करने को कहा। उनके कार्य से लोगों को आजीविका मिलती है। इसलिए कार्यों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर शामिल सभी संस्थाओं की ओर से जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों की पॉवर प्वाइंट प्रेजेटेशन के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने सभी संस्थाओं को जिले में चिह्नित काश्तकारों को कृषि विज्ञान जाखधार से प्रशिक्षण कराने, मटर की खेती को बढ़ावा देने और डांगी-भरदार में औषधीय पादप कुटकी की खेती कराने के निर्देश दिए। कहा कि गुप्तकाशी के नाला में मशरूम की खेती कर रहे काश्तकारों को 50 फीसदी राज सहायता राज सहायता में स्पॉन उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने आरसेटी को मशरूम प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 180 कृषकों की सूची उद्यान विभाग को देने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ एनएस रावत, सीबीओ डा. रमेश नितवाल, डीडीओ एनएस गुंज्याल, पीई एमएस नेगी, केवीएस प्रभारी एसएस वर्मा आदि मौजूद थे।
-----------------------------------------------------
विनय जारी---