फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड राजमार्ग सहित कई संपर्क मार्गो की हालत हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बरसात से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड सहित कई संपर्क मोटर मार्गों की हालत खराब हो रही है। जगह-जगह पर भूस्खलन व भूधंसाव से मार्गों पर यातायात बाधित होने के साथ ही जानमाल का खतरा भी बना है। जिले में 6 संपर्क मोटर मार्ग बंद हैं, जिससे क्षेत्रों में जरूरी सप्लाई पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग भीरी, बांसवाड़ा और सौड़ी में शुक्रवार को करीब दो घंटे बंद रहा। पहाड़ी मलबा आने से सुबह 6 से 8 बजे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। इधर, बच्छणस्यूं पट्टी के 40 से अधिक गांवों की लाइफ लाइन कांडई-कमोल्ड़ी-बरसूड़ी मोटर मार्ग बदहाल है। जगह-जगह पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है। शिवपुरी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सडक़ करीब तीन घंटे बंद रही। लोनिवि ने मशीन से मलबा हटाया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे यातायात बहाल हो सका। दूसरी तरफ जनपद में गोरपा-सिरवाड़िी, सणगू-सारी, बलसुंडी-अखोड़ी, जावारी-जयकंडी, छेनागाड़-बक्सीर, रैंतोली-जसोली संपर्क मोटर मार्ग बंद हैं। इन मार्गों के बंद होने से संबंधित गांवों में जरूरी सामान की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें