फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भैंसा गाड़ी से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में खनन कार्य में लगे वाहनों और बुग्गियों से हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जिलेभर में भैंसा गाड़ियों से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यदि कोई भैंसा गाड़ी खनन क्षेत्र में नजर आई तो गाड़ी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यावसायिक वाहनों से सड़क हादसे होने पर फिटनेस और चालक का डीएल निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन कार्य में झोटा बुग्गी (भैंसा गाड़ी) के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को खनन कार्य में झोटा बुग्गी नजर आने पर बुग्गी स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुग्गियों से हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए इन पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय लिया है।

झोटा बुग्गी के मोटरयान अधिनियम न आने के कारण उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी व्यावसायिक से सड़क हादसे होते हैं फिटनेस के साथ ही चालक का डीएल निरस्त किया जाये। साथ ही सभी वाहनों स्पीड गवर्नर लगाना सुनिश्चित करें। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन पूजा नयाल, एआरटीओ काशीपुर अनीता चंद, सीओ हिमांशु शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पंजीकृत वाहनों में स्पीड गवर्नर
रुद्रपुर 9,700
काशीपुर 2,300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें