फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल रास्ते में बंगाल के यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बाबा केदार के दर्शनों को पैदल मार्ग से जा रहे पश्चिम बंगाल के एक यात्री का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल का 18 सदस्यीय यात्रियों का दल गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था। लिनचोली के समीप दल में शामिल गौरचंद्र मुखर्जी (67) पुत्र विश्वनाथ मुखर्जी की तबियत खराब होने लगी। एसडीआरएफ के जवानों द्वारा उन्हें तत्काल भीमबली अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें