फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को भेंचल के ग्रामीणों ने तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। कुटमणा पुल-भेंचल तोक मोटर मार्ग के निर्माण के लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील में धरना दिया। उन्होंने शासन, प्रशासन और विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वीकृति के चार वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य देव सिंह रावत और ग्राम प्रधान सोहन सिंह रावत के नेतृत्व में भेंचल के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ परिसर में धरना दिया। उनका कहना था कि वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायत उच्छना के भेंचल तोक के लिए जिला योजना में चार किमी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। वर्ष 2016-17 में विभाग द्वारा सर्वेक्षण पूरा कर कटिंग के लिए निशान भी लगाए गए थे, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क नहीं बनने से 120 से अधिक परिवार पांच किमी पैदल नाप रहे हैं। बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जल्द कार्य शुरू नहीं होने पर लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल एसडीएम देवमूर्ति यादव से भी मिला। एसडीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और पूरी जानकारी ली। विभागीय अवर अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत 25 लाख रुपये वन विभाग को दिए जाने हैं। इसके बाद मार्ग निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलेगी। बजट के अभाव में यह राशि अभी जमा नहीं हो पाई है। धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान सोहन सिंह रावत, अमरावती देवी, भागा देवी, मौली देवी, विक्रम सिंह, नागेंद्र प्रसाद, शिव सिंह, बैशाख सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें