रुद्रप्रयाग। शनिवार को केदारनाथ धाम के कपाट प्रात: 5 बजे खोले गए। अब आगामी समय निर्धारण तक कपाट इसी समय खुलेंगे। इस मौके पर करीब ढाई सौ श्रद्धालु मौजूद थे। शनिवार को 4782 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए।
यात्रा में आई कमी और प्रतिदिन कम पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम के कपाट प्रात: 5 बजे खोले गए। इससे पूर्व प्रात: 4 से 5 बजे तक मंदिर के गर्भगृह में मुख्य पुजारी के नेतृत्व में विशेष पूजा के तहत श्रद्धालुओं की ओर से बुक की गई बाबा केदार की महाभिषेक, रुद्राभिषेक व अन्य पूजा संपादित की र्गइं। समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि शनिवार को 10 श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा कराई। इसके बाद धाम के कपाट खोले गए। सुबह के पहले चार घंटे तक धाम में करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे।