फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही गांवों में पेयजल के लिए मचने लगा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गर्मी बढ़ते ही जिला मुख्यालय सहित अगस्त्यमुनि ब्लाक के तल्लानागपुर और जखोली ब्लाक के गांवों में पेयजल संकट बना है। जलसंस्थान की ओर से सड़क से लगे गांवों में टैंकरों से सप्लाई की जा रही है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। वहीं स्रोतों पर भी पानी घट गया है। ग्रामीणों ने पेयजल योजनाओं और स्रोतों के मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गुलाबराय, अपर बाजार, बेलणी और कोटेश्वर आदि स्थानों पर पेयजल सप्लाई अनियमित बनी है। इसके अलावा तल्लानागपुर, पूर्वी व पश्चिमी भरदार के क्षेत्रों में अधिकांश योजनाओं पर पानी घट गया है। यहां लोगों को एक-एक बर्तन भरने के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत के लिए विभाग धन का रोना रो रहा है, जिस कारण गांवों में पेयजल सप्लाई पर्याप्त नहीं हो पा रही है। ऐसे में ग्रामीण स्रोतों पर ही निर्भर हैं, लेकिन इन स्रोतों पर भी पानी घटता जा रहा है। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि कई स्रोतों पर पानी कम हुआ है, जिस कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। अभी छह टैंकरों के जरिए प्रभावित गांवों के लिए आपूर्ति की जा रही है। स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में और व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें