फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर मंदिर में आज होगी भगवान भैंरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना-CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली के अपने धाम के लिए प्रस्थान करने से पूर्व आज बुधवार को भगवान के मुख्य क्षेत्रपाल भैरवनाथ भगवान की पूजा विधि-विधान से होगी। इस अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति द्वारा पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई है।
भगवान भैरवनाथ के पूजा अनुष्ठान में केदारनाथ के रावल, स्थानीय ग्रामीण, हक हकूकधारी, मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर केदारनाथ के पंच पुजारियों एवं वेदपाठियों द्वारा देर शाम से भगवान भैरवनाथ का रुद्राभिषेक, महाभिषेक, षोडषापचार, ध्यान आह्वान, संकल्प, पंचामृत, स्नान, अभिषेक, जलाभिषेक, श्रृंगार, भोग, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर रावल द्वारा केदारनाथ धाम के लिए नियुक्त पुजारी के हाथों ये सभी पूजा संपन्न कराई जाएगी। मंदिर में स्थानीय लोगों एवं भक्तों की मौजूदगी में भजन व कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावल ने बताया कि पूजा-अनुष्ठान के बाद भगवान भैरवनाथ को पूरी एवं काली दाल के पकोड़ों का विशेष भोग लगाया जाएगा। इधर, उप मुख्य कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि केदारनाथ की यात्रा एवं भैरवनाथ की पूजा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 26 अप्रैल को केदारनाथ की डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें