फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय क्रिकेट ट्रायल में 15 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में प्र? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सीनियर व अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल में 15 युवा खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब, चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय जोनल व फाइनल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। यहां सफल होने पर खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की रणजी टीम के लिए होगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिता के पहले दिन 40 और दूसरे दिन 60 युवा क्रिकेटरों ने सीनियर व अंडर-23 आयुवर्ग के लिए ट्रायल दिया। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि जिला स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने व तराशने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रवक्ता हरीश गुसांई ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से प्रदेश स्तर पर क्रिकेट का नया फार्मेट शुरू किया गया है। बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद जिला स्तर पर सीनियर व अंडर 23 के ट्रायल किए गए हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलेश जमलोकी, अजय पांडेय, सुरेंद्र राणा, गणेश वर्मा, त्रिभुवन बिष्ट, प्रशांत बिष्ट, नितिन चन्द्रा, सुहेल, सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी, मोहित डिमरी समेत अन्य मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें