फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर हेरीटेज ने 28 तक स्थगित की फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। एयर हेरिटेज एविएशन की पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून के बीच उड़ान भरने वाली अपनी फ्लाइट पर संकट के बादल छंट नहीं रहे हैं। कंपनी ने फ्लाइट को 28 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रधानमंत्री की उड़ान योजना के तहत एयर हेरिटेज एविएशन ने पंतनगर, पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच 17 जनवरी से नौ सीटर विमान चलाया था। इस दौरान यह विमान दो बार खराब हो चुका है। दूसरी बार नौ फरवरी को उड़ान के दौरान प्लेन का दरवाजा अचानक खुलने से अफरातफरी मच गई थी। पायलट ने जैसे तैसे प्लेन को यात्रियों की जान बचाई। घटना के बाद से ही प्लेन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से की जा रही जांचों से गुजर रहा है। प्लेन नौ फरवरी से ही पंतनगर एयरपोर्ट पर खड़ा है।
एएआई, डीजीसीए और एयर हेरिटेज की टीमें प्लेन में आई तकनीकी खराबी की जांच कर चुकी हैं। प्लेन की मरम्मत भी की गई है। लेकिन डीजीसीए इस प्लेन को उड़ने की इजाजत नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


उधर, एयर हेरिटेज इस रूट पर दूसरा प्लेन चलाने के लिए भी तैयार नहीं है। एयर हेरिटेज ने पहले अपनी फ्लाइट 18 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी थी। लेकिन अब अनुमति न मिलने से फ्लाइट 28 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है।

पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन अधिग्रहण ने प्लेन चलाने के लिए एयर हेरिटेज को क्लीयरेंस नहीं दिया है। डीजीसीए की पूर्ण संतुष्टि के बाद ही प्लेन को पंतनगर से उड़ने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें