फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में थमे 10

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में आपात चिकित्सा वाहन सेवा 108 के पहिए थम गए हैं। पांचों वाहन अपने-अपने केंद्रों पर खड़े हैं। मरीज अपनी व्यवस्था से किसी प्रकार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में रुद्रप्रयाग, जखोली, अगस्त्यमुनि, बसुकेदार और गुप्तकाशी के लिए 108 वाहन सेवा है, लेकिन मंगलवार को ये सभी वाहन खड़े रहे। कारण, डीजल का नहीं मिलना बताया जा रहा है। वाहनों की स्थिति भी खस्ताहाल है। एक भी ऐसा वाहन नहीं है, जिसके पास आपात चिकित्सा के जरूरी उपकरण मौजूद हों। यहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। खुशियों की सवारी का भी यही हाल है। पांच वाहनों में सिर्फ एक का संचालन हो रहा है। इन हालातों में रुद्रप्रयाग, जखोली और अगस्त्यमुनि में अस्पतालों में होने वाले प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को घर पहुंचाने के लिए तीमारदारों को दो से तीन गुना अधिक किराया पर प्राइवेट वाहन बुक करने पड़ रहे हैं। 108 के जिला मीडिया प्रभारी साकेत पुरोहित ने बकाया भुगतान नहीं होने से पेट्रोल पंपों से वाहनों को डीजल नहीं मिलने के कारण सेवा बंद करनी पड़ी है। वाहनों में तकनीकी खराबी भी है, जिसके बारे में प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है। बताया गया है कि जनपद में कार्यरत 108 कर्मियों को भी दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें