फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिए स्वजल के जेई के खिलाफ जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वजल विभाग के जेई द्वारा ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्माण कार्यों की डीपीआर बनाने के लिए ग्राम प्रधानों से धन की मांग की शिकायत पर डीएम ने परियोजना प्रबंधक को संबंधित जेई के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का जवाब-तलब किया। खांकरा में पर्यटन झील के सौंदर्यीकरण के मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 5 लाख 65 हजार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। डीएम ने आरईएस को पर्यटन विभाग की लंबित योजना की धनराशि से झील का कार्य पूरा कराने के लिए सिंचाई विभाग को हस्तांतरित करने को कहा। इस दौरान सौरगढ-चोपडा-भटगांव-बावई मोटर मार्ग का नाम शहीद कमेंद्र सिंह के नाम पर रखने पर चर्चा की गई। बैठक में डीएफओ मयंक शेखर, एसडीएम देवानंद, डीडीओ एएस गुंयाल, एसीएमओ डॉ ओपी आर्य, सीवीओ डॉ. आरसी नितवाल, सीओ एसपी बडोला, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें