फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा के साथ उत्सव ग्रुप का स्थापना समारोह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। विश्व रंगमंच दिवस सप्ताह के अवसर पर उत्सव ग्रुप का तीन दिवसीय स्थापना समारोह शुरू हुआ। इस मौके पर लोक गाथाओं पर आधारित पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलाकारों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

प्रसिद्ध रंगकमी स्व. राधाकृष्ण कुंवर एवं स्व. मुकेश भट्ट स्मृति में आयोजित समारोह के शुभारंभ पर सरस्वती शिशु मंदिर से मस्तोली गांव तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पौराणिक मांगल गीत, नंदा देवी, पांडव नृत्य, जीतू बगड्वाल नृत्य की झांकी भी निकाली गई। इसके उपरांत देर शाम 8 बजे से जीआईसी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि 29 मार्च तक आयोजित स्थापना दिवस समारोह में 28 मार्च को बोल भबरिक बोल एवं द्रुपदा की लाज नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। जबकि 29 मार्च को गढ़वाली चक्रव्यूह मंचन होगा। इस मौके पर शिशुपाल सिंह रावत, दिपक नेगी, कविता भट्ट, उपासना सेमवाल, सरस्वती धिरवाण, उषा भट्ट, पूनम नौटियाल, मुकेश नेगी, समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें