फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्य बाजार से श्री-श्री विद्याधाम तक जोरदार पथ संचलन भी किया गया।
विज्ञापन

केदारघाटी के सभी स्वयं सेवक काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्रित हुए। यहां पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता जिला संघ चालक पृथ्वीधर शुक्ला व कार्यवाहक जगदचीश जग्गी ने स्वयंसेवियों को संबंधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में सभी त्योहारों को कालगणना के अनुसार मनाया जाता है। कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का हिंदु धर्म में विशेष महत्व है। उन्होंने एकजुटता का आह्वान करते हुए सामाजिक विकास पर चर्चा की। इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने पूर्ण गणवेश में जोरदार पथ संचलन भी किया। इस मौके पर खंड कार्यवाह रघुनाथ नेगी, संपर्क प्रमुख मस्तान नेगी, बौद्धिक प्रमुख यद्धुवीर रावत, खंड प्रचारक गौरव समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें