फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन आरक्षी/वन बीट अधिकारियों की हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। दो सूत्री मांगों को लेकर वन विभाग के वन आरक्षी/वन वीट अधिकारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठकर हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दिग्विजय झिक्वांण के नेतृत्व में संबंधित कर्मचारियों ने धरना देकर कार्य बहिष्कार किया। कहना है कि वन दरोगा पदों पर 33 प्रतिशत सीधी भर्ती को निरस्त किया जाए और वन आरक्षियों को पदोन्नति देकर ये पद भरें जाएं। कर्मियों ने वन दरोगा पद के लिए पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की समय सीमा समाप्त किए जाने की मांग भी की। झिक्वांण ने बताया कि आगामी 26 मार्च तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 27 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में कुलदीप सिंह, विजय थपलियाल, विक्रम सिंह भंडारी, भरत सिंह चौहान, जयदीप टम्टा, देवी प्रसाद शुक्ला, गोविंद सिंह, दिनेश लाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे। वहीं
उत्तरकाशी/पुरोला में भी वन रक्षक एवं वन बीट अधिकारियों ने वन विभाग के दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिगंबर खंडूड़ी, अरविंद सिल्वाल, विजेंद्र पंवार, सीमा रावत, रविंद्र चमोली, राजेंद्र रावत, नरेंद्र नेगी, देवराज राणा, नितिन पंचोला, प्रेम सिंह, अनिल, शिवेश्वर, मायाराम, यशवंत, हरिमोहन, संदीप देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें