फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में सरकारी विभाग भी करेंगे पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अगले एक वर्ष में होने वाले पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए प्रदेश सरकार सरकारी विभागों को भी जिम्मेदारी सौंप रही है।
विज्ञापन

जून 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ धाम में साढ़े तीन वर्ष से पुनर्निर्माण कार्य कर रहे निम का बोझ कम करने के लिए इस बार प्रदेश सरकार अन्य सरकारी एजेंसियों से भी धाम में पुनर्निर्माण करवाना चाहती है। शासन की ओर से लोनिवि को वैली ब्रिज से मंदिर तक एप्रोच मार्ग निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थ्री-डी डिजायन के हिसाब से इस मार्ग का निर्माण होना है। इसके अलावा मंदाकिनी नदी पर बाढ़ सुरक्षा के तहत सिंचाई विभाग करीब 2 सौ मीटर लंबे घाट का निर्माण करेगा। साथ ही लोनिवि को जंगलचट्टी-रामबाड़ा-केदारनाथ वैकल्पिक पैदल मार्ग के सर्वे का कार्य भी दिया गया है। इसके अलावा गौरीकुंड से केदारनाथ तक मुख्य पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य डीडीएम को सौंपा जाएगा। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को एक वर्ष में पूरा होना है। इसलिए सरकारी विभागों को भी इस बार जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि ये सभी कार्य प्राथमिकता के साथ जल्द पूरे कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें